Skin Care Tips In Hindi | हेल्दी त्वचा के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

बात खूबसूरती की हो तो आजकल लोगों के पास इसके लिए कई आसान विकल्प हो गये हैं, लेकिन ये विकल्प ज्यादा दिनों तक टिकते नहीं हैं। महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट आपकी स्किन में तब तक असरदार रहते हैं, जब तक आप इनका इस्तेमाल करती हैं। उसके बाद वही रुखी, बेजान और बेरंग-सी लगने लगती है। इन सबके बीच अगर आप नेचुरल यानि की प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल अपनी स्किन के लिए करेंगी तो आपको फायदा लम्बे समय तक दिखेगा। ऐसा हम नहीं, बल्कि ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन कहती हैं। 

skincare tips


त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू नुस्खे और उपाय (Tips For Glowing Skin)

आप अपनी सुंदरता को बढ़ाने या बरकरार रखने के लिए कुछ खास चीजों को शामिल कर सकती हैं और वो कौन सी चीजें हैं. चलिए जानते हैं।

1-आंवला से बनाये हेल्दी त्वचा

ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन कहती हैं कि पुराने जमाने से आंवले को कई गुणों का खजाना माना जाता है। यह ना सिर्फ स्वास्थ्य और बालों के लिए फायदेमंद है, बल्कि इससे सौन्दर्य को बढ़ाने में भी मदद मिलती है। आंवले में विटामिन सी की काफी अच्छी मात्रा होती है। आंवले को नारियल के तेल में मिलाकर बालों में अच्छे से मसाज करने से आपको अच्छा परिणाम मिलता है। ग्लोइंग स्किन के लिए आप रोज एक आंवला खा सकती हैं।

2-एलोवेरा से बनाये हेल्दी त्वचा

आज एलोवेरा के फायदे के बारे में लगभग सभी लोग जानते होंगे। इसका उपचार स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं के लिए किया जाता है। एलोवेरा एक अच्छा मॉइश्चराइजर भी है, जो स्किन को नम बनाए रखने में मदद करता है। शहनाज हुसैन कहती हैं, कि एलोवेरा से डेड स्किन को हटाने में मदद मिलती है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सिडेंट के गुण होते हैं। इसका फेस मास्क बनाने के लिए आप संतरे छिलके का पाउडर और दही, एलोवेरा जेल में मिला लें। इसके लगाने के लगभग 30 मिनट बाद इसे धो लें।

3-गेंदे का फूल से बनाये हेल्दी त्वचा

गेंदे के फूल में सौन्दर्य बढ़ाने के गुण के बारे में शायद ही सुना होगा। गेंदे के फूल का मास्क काफी असरदायक होता है। इसकी मदद से चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने में मदद मिलती है। गेंदे के फूल में टोनिंग इफेक्ट के साथ एस्ट्रिजेंट भी होता है, जिससे स्किन कोमल, टोन और मॉइश्चराइज़ होती है। इससे सिर के रूखेपन और रुसी से छुटकारा मिलता है। ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन की मानें तो बालों को धोने के लिए फूलों से ठंडे और गर्म दोनों तरह के अर्क बनाए जा सकते हैं, जो काफी असरदार होते हैं।

• यह रूसी को रोकने में विशेष रूप से उपयोगी है। अर्क के लिए फूलों को गर्म पानी में डालें और 10 से 12 घंटे तक भीगा रहने दें। पानी को छान लें और शैम्पू के बाद इसका उपयोग करें।

• ठंडे अर्क के लिए, फूलों को उंगलियों से थोड़ा मसलने के बाद रात भर ठंडे पानी में भीगा रहने देना चाहिए। पानी को छान लें और शैम्पू के बाद प्रयोग करें।

• त्वचा को मुलायम और मॉइश्चराइज करने के लिए गेंदे के फूलों को मसल कर उसमें शहद मिलाएं और इसे फेस मास्क के रूप में इस्तेमाल करें। चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।

4-मेथी से बनाये हेल्दी त्वचा

मेथी को बालों के लिए वरदान माना जाता है। इसके बीजों की मदद से बालों के विकास में अच्छी मदद मिलती है। साथ ही किसी भी तरह के संक्रमण से भी राहत मिलती है। मेथी में लेसिथिन नाम का एंजाइम होता है, जो बालों को कोमल बनाए रखता है शहनाज बताती हैं कि मेथी के दाने का इस्तेमाल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है।

Also Read-

5-हल्दी से बनाये हेल्दी त्वचा

परम्परिक समय से ही हल्दी को सौन्दर्य बढ़ाने का अच्छा जरिया माना जाता है। इसका उबटन स्किन को मुलायम और टोन रखता है। ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन की मानें तो अगर आपका रंग सांवला है, तो आप हल्दी का फेस पैक और उबटन बनाकर रंगत को निखार सकती हैं। अगर आपको टैनिंग की समस्या है, तो दही में हल्दी मिलाकर हर रोज अपने चेहरे पर लगाएं। आपको रिजल्ट खुद-ब-खुद नजर आने लगेगा।

आप भी अपनी खूबसूरती बरकरार रखना चाहती हैं, तो ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन की बताई हुई प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको अच्छा परिणाम भी मिलेगा और कोई नुकसान भी नहीं होगा।